फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 15 प्रकार की पतंगें कर रही लोगों को आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इस बार पतंगों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस प्रदर्शनी में लगी 15 से 20 प्रकार की सैकड़ों पंतगें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं मेले में आने वाले सभी लोग पंतग उड़ाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं पतंगों के माध्यम से कोरोना के बचाव के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने सहित और भी कई संदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में पहली बार पतंगों की प्रदर्शनी से प्रशासन द्वारा लोागों को आकर्षित करने की एक नई पहल की गई है। जिसके कारण अब मेले में आने वाला हर व्यक्ति पतंगबाजी कर सकता है। इस दौरान पतंग कार्यक्रम आयोजक असघर बेलिम ने बताया कि बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में पहली बार पतंगों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसके लिए उनके पास 15 से 20 प्रकार की सैकड़ों पतंगें रखी गई हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हर पतंग पर कोरोना बचाव, स्वच्छता के बारे में भी संदेश दिया जा रहा है। वहीं कई पतंगें ऐसी हैं जिन पर चित्रकारी के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार बिलासपुर में पतंगबाजी में लोग ज्यादा रचि दिखाते हैं, तो अगली बार आयोजित होने वाले नलवाड़ी मेले में पतंगों के माध्यम से बिलासपुर की संस्कृति को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें