फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 3 नवंबर को स्कूलों में आयोजित होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

115 डीएलएड और 220 बीएड प्रशिक्षुओं ने प्राप्त किया एसईएएस प्रशिक्षण
-तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की 60, छठी की 75 और 9वीं की 90 मिनट की होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को जानने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से करवाए जाने वाले राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) के लिए सभी क्षेत्र अन्वेषकों का प्रशिक्षण हो गया है। इस सर्वेक्षण को 115 डीएलएड प्रशिक्षुओं और 220 बीएड प्रशिक्षुओं की सहायता से आयोजित किया जाएगा।
2 नवंबर को क्षेत्र अन्वेषक सभी चयनित स्कूलों में जाएंगे और वह बच्चों के आधार कार्ड, पता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित करेंगे। 3 नवंबर को प्रदेश भर के स्कूलों में तीसरी छठी और 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक परीक्षा आयोजित होगी। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 60 मिनट, छठी के विद्यार्थियों की 75 मिनट और 9वीं की 90 मिनट की होगी। इस परीक्षा के तहत तीसरी कक्षा के छात्रों का बुनियादी साक्षरता, अंकगणित छठी के छात्रों का भाषा, गणित, पर्यावरण शिक्षा और नौवीं के छात्रों का भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में ज्ञान को जांचा जाएगा। यह सर्वेक्षण प्रश्नावली के माध्यम से किया जाएगा। इसमें जिले के 305 स्कूलों के 6770 विद्यार्थी भाग लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उप निदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव ने कहा कि सर्वेक्षण को कराने के लिए सभी स्कूलों के मुखियाओं को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल मुखिया सभी क्षेत्र अन्वेषकों का परीक्षा को कराने के लिए सहयोग करें। मुखिया उस दिन सभी चयनित कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें