फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में 9वीं और 11वीं में खाली सीटों के लिए 7 को परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र पाठशाला बिलासपुर और जेएनवी में बनाए गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा 9वीं और 11वीं नौवीं में रिक्त सीटों के लिए पार्श्व प्रवेश (लेटरल एंट्री) परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र और रोल नंबर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा नौवीं के लिए अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 और कक्षा ग्यारहवीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई के निर्देशानुसार प्रवेश पत्र या रोल नंबर के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी कारणवश प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो अभ्यर्थी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की बात करें तो कक्षा 9वीं की पार्श्व प्रवेश परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), बिलासपुर में आयोजित होगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें