फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक की लिपिक परीक्षा को उमड़ी भीड़

Sun, 13 Dec 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर/बरठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में लिपिक 156 पदों के लिए रविवार को हजारों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला बिलासपुर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) और कन्या बिलासपुर में स्थापित किए गए केंद्रों में भी हजारों परीक्षार्थियों ने उत्साह पूर्ण तरीके से परीक्षा दी। वहीं, बरठीं केंद्र में 532 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

परीक्षा के दौरान उपमंडल घुमारवीं के तहत कई परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा का संचालन उपयुक्त तरीके से किया गया।
विज्ञापन


केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में परीक्षा दी। गौरतलब है कि लिपिक के 156 पदों के लिए प्रदेश भर में परीक्षा ली गई। इसमें करीब 50 हजार उम्मीदवारों ने अपना भाग्य अजमाया।

परीक्षा के लिए प्रदेश में करीब 153 केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा के लिए बैंक के पास करीब 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन आधे अधूरे आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें