परीक्षा में पहुंचे प्रदेश भर के कैडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के मैदान में एनसीसी के तीनों विंगों की सी-प्रमाणपत्र के लिए प्रदेश स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें आर्मी, नेवल और एयरफोर्स एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
यह परीक्षा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ललित जोशी की देखरेख में हुई। इस परीक्षा में प्रदेश भर से आए करीब 550 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
लिखित परीक्षा के अतिरिक्त प्रैक्टिकल के रूप में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग का टेस्ट भी लिया गया। परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए कर्नल एचडी शर्मा, कर्नल आरके शर्मा, विंग कमांडर एमआर पांडे और मनोज कुमार सहित अन्य एनसीसी अधिकारियों ने सहयोग किया। ब्रिगेडियर ललित जोशी ने परीक्षा का परिणाम शिमला से आएगा।