फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के 5875 छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में दसवीं की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले मेें 10वीं कक्षा के 5875 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी। शनिवार को विज्ञान विषय का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी व मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा देने विद्यार्थियों को बैठाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में पहुंचते ही विद्यार्थियों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सैनिटाजेशन के बाद परीक्षा केंद्र में बैठाया गया। परीक्षा केंद्रों में सामाजिक दूरी का पालना की गई। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। पेपर को लेकर चर्चा करते नजर आए। उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। हर परीक्षा केंद्रों में सामाजिक दूरी की पालना की गई। शनिवार को 10वीं कक्षा के 5875 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें