फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सितंबर से शुरू होने वाली फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का हुआ सफल ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/भराड़ी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 7 सितंबर से शुरू होने वाली फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का ट्रायल हुआ। जिसमें कई जगह ये ट्रायल सफल रहा तो कई जगह पर साइट की गति धीमी होने के कारण समस्याएं आई। बाद में सभी जगह साइट सही रूप से चली और बच्चों का सफल ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

रावमापा पंजगाईं की कार्यकारी प्रधानाचार्या नीलम कुमारी ने बताया कि लिंक ओपन हो रहे हैं। सभी विद्यार्थियों का ट्रायल अच्छा रहा। कोई समस्या नहीं आ रही है। स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों के साथ ट्रायल के लिए लिंक शेयर किया और बच्चों को पासवर्ड बताया। जिससे सभी बच्चों ने अपने पेपर आराम से ऑनलाइन खोल लिए। वहीं रावमापा बरमाणा के प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल ने बताया कि हर घर पाठशाला के तहत 9वीं से 12वीं कक्षाओं के मूल्यांकन की साइट के ट्रायल में अगर सभी बच्चे एक साथ लिंक ओपन कर रहे हैं तो समस्या आ रही है। अगर इसे अलग अलग खोलें तो यह ठीक चल रही है। बच्चों को इसमें कोई समस्या नहीं आ रही है।
रावमापा हरनोड़ा के प्रधानाचार्य राजीव भारद्वाज ने बताया कि साइट खोलने में शुरू में अध्यापकों को भी समस्या आई। बेबसाइट पर लोड के कारण यह हुआ। बाद में सब नॉर्मल हो गया और अध्यापकों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए सफल ट्रायल किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं के मुख्याध्यापक जगबीर जम्वाल ने कहा कि ट्रायल काफी हद तक सफल रहा। कुछेक जगहों पर नेटवर्क की समस्या के चलते पेपर नहीं खुल पा रहा था लेकिन जल्दी ही ये समस्या ठीक हो गई थी। वहीं रावमापा दधोल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश ने कहा कि फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का ऑनलाइन ट्रायल सफल रहा। इस ट्रायल में रावमापा पंजगाईं के नौवीं से 12वीं के 230 में से 210 बच्चों ने भाग लिया। रावमापा दधोल में 174 में से 170 बच्चों ने भाग लेकर इसे सफल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें