फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसीसी फैक्टरी बरमाणा में मनाया गया मजदूर संघ का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। दी गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ बरमाणा ने प्लांट के मेन गेट पर भारतीय मजदूर संघ का 69वां स्थापना दिवस झंडा लहराकर मनाया। इस अवसर पर मजदूरों ने एक रैली भी निकाली। इस दौरान मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नानक चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कामगारों को स्थापना दिवस की बधाई दी और सभी कामगारों को एक सूत्र में रहने की सलाह दी। इस दौरान अध्यक्ष काला राम कश्यप ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में कामगारों को उद्योगों में समान काम का समान वेतन मिलना तय हुआ है। इसे लागू करवाने के लिए लड़ाई सीमेंट महासंघ के माध्यम से पूरे भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 में भोपाल में स्वर्गीय दंत्तोपंत ठेंगड़ी ने की। आज यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। समारोह में मजदूरों को मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नानक चंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल शर्मा, महामंत्री गगनेश कुमार पठानिया, संगठन मंत्री श्याम लाल ठाकुर, जिला मंत्री राजेश कुमार, अनिल चौधरी, कन्हैया चौधरी, महेंद्र ठाकुर, सोहन लाल, दिलीप कुमार, नीलम कश्यप, कश्मीर सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें