फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 20 निपुण लक्ष्य स्कूलों में होगा एंड लाइन सर्वे

Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-6 और 7 नवंबर को प्राइमरी स्कूल में होगी परीक्षा
विज्ञापन

पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे लेंगे भाग
बच्चों के सीखने के स्तर में बदलाव का किया जाएगा आकलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निपुण लक्ष्य कार्यक्रम के तहत जिले के चयनित 20 प्राइमरी स्कूलों में एंड लाइन सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के तहत प्राइमरी स्कूलों में 6 और 7 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। इसमें पहली और दूसरी कक्षा में भाग लेने वाले बच्चे शामिल लेेंगे।
बच्चों के सीखने की क्षमता को जानने के लिए समग्र शिक्षा और उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता की देखरेख में यह सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे को कराने का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सुधारों के प्रभाव और बच्चों के सीखने के स्तर में बदलाव का आकलन करना हैं। मई में समग्र शिक्षा अभियान ने स्कूलों में बेसलाइन सर्वे करवाया था। इसमें पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की सीखने की स्थिति का आकलन किया गया। इसके आधार पर स्कूलों में विशेष शैक्षणिक सुधारात्मक कदम उठाए गए थे। अब उनका मूल्यांकन करने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा हैं। 6 नवंबर को पहली और 7 नवंबर को दूसरी कक्षा के बच्चों की परीक्षा होगी। परीक्षा के माध्यम से बच्चों का गणित, अंग्रेजी और हिंदी के ज्ञान को परखा जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। स्कूलों में तैनात शिक्षकों को ही फील्ड इन्वेस्टिगेटर तैनात किया गया है परीक्षा से संबंधित सामग्री स्कूलों को पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन स्कूलों में होगा एंड लाइन सर्वे
एंड लाइन सर्वे राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलरी, राम बाग, नम्होल, कपाहड़ा, भराड़ी, लोअर डंगार, दसगांव, झंडूता, कल्लर, दयोली, मलांगण, चांदपुर, समोह, पनोह, डंगार, बल्ग का घाट, बगारीं, तंबौल, बम्म, कोटला स्कूल में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें