फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छुमाहन-देहलवीं सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों ने मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत छुमाहन से देहलवीं वाया बाला चंगर सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे लोगों की ओर से रखी गई निर्माण सामग्री और अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा होता जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। भाखड़ा विस्थापित समिति के सचिव एवं समाजसेवी प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर से स्थानीय लोगों को उनकी मलकियत जमीन का मालिकाना हक दिए जाने के बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल चलने वालों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल और लोक निर्माण विभाग को कई बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम पंचायत बाला की प्रधान सरिता धीमान, उप प्रधान श्याम लाल, वार्ड सदस्य बासुदेव, प्यार सिंह, पानो देवी, नीलम कुमारी, सुभद्रा देवी, समाजसेवी प्रेम सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत कराने, अतिक्रमण हटाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हाल ही में मैंने झंडूता डिवीजन का कार्यभार संभाला है, लेकिन लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कनिष्ठ अभियंता को मौके का जायजा लेने के लिए कहा गया है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग हर समय प्रयासरत है।
ज्ञान चंद शर्मा,अधिशासी अभियंता,झंडूता डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें