फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अभिमन्यु-शिवांश ने जीता अंडर-13 युगल खिताब, हर्षिल समेत चार खिलाड़ी अगले दौर में

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट के लिए तैयार खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अंडर-11 एकल वर्ग में मोहम्मद उमर बने विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान में लुहणू इंडोर स्टेडियम में शनिवार से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम सदर राज कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन जिलेभर से पहुंचे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। अंडर-13 युगल वर्ग के फाइनल में अभिमन्यु और शिवांश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनमोल और शिवांश की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-13 एकल वर्ग में हर्षिल, नवीश, सूर्यांश और अनमोल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अंडर-11 एकल वर्ग के फाइनल में मोहम्मद उमर ने गुरफतेह सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान सुनील गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संजीव गौतम, प्रवीण चंदेल, सुधीर ठाकुर, राकेश कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, विकास धीमान, सोहनलाल पुंडीर, अभिनव गुप्ता, अनय कश्यप मौजूद रहे।

बिलासपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट के लिए तैयार खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें