स्वारघाट(बिलासपुर)। हिंद मजदूर सभा जिला बिलासपुर की आपात बैठक लोक निर्माण विभाग स्वारघाट में सर्वसम्मति से हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। हिंद मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जगीर सिंह ने बताया कि आईपीएच उपमंडल स्वारघाट कार्यालय के चौकीदार के ठहरने की व्यवस्था की जाए। इसी के साथ आईपीएच उपमंडल के सभी पंप हाउसों की मरम्मत जल्द की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों के चतुर्थ श्रेणी में 20 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है उन्हें स्पेशल वेतन वृद्धि दी जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों के बकाया पड़े चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की गई। उन्होंने मांग की है कि जिन कर्मचारियों ने 10वीं तक की शिक्षा ग्रहण की हुई है उन्हें क्लर्क के पद पर पदोन्नत किया जाए।
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम परमार, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीराम शर्मा, प्रेस सचिव देवी राम शर्मा, उपप्रधान रोशन लाल, कोषाध्यक्ष अमरनाथ, सदस्यों के बालक चंद, रामकृष्ण, प्रेम लाल आदि मौजूद रहे हैं।