फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारण बढ़ रहे हैं समाज में अपराध : मनदीप

विज्ञापन
रावमापा कंदरौर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर छात्रों को जागरूक करते मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में नशा निवारण अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उनकी रोकथाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. मनदीप ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. मनदीप ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित किया और उन्हें नशे से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। सरकार इन पीड़ितों को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाती है।
उन्होंने कहा कि नशे के रूप में लोग शराब, गांजा, जर्दा, ब्राउन शुगर, कोकीन, स्मैक आदि मादक पदार्थों का प्रयोग करते हैं जो स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और आर्थिक दोनों लिहाज से ठीक नहीं है। नशे का आदी व्यक्ति समाज की दृष्टि से हेय हो जाता है और उसकी सामाजिक क्रियाशीलता शून्य हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर होता हैं। वहीं कोकीन, चरस, अफीम लोगों में उत्तेजना बढ़ाने का काम करती हैं जिससे समाज में अपराध और गैरकानूनी हरकतों को बढ़ावा मिलता है। इन नशीली वस्तुओं के उपयोग से व्यक्ति पागल और सुप्तावस्था में चला जाता है। डॉ. ने कहा कि तंबाकू के सेवन से निमोनिया और सांस की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके सेवन से तन और धन दोनों की हानि होती है। वहीं समाज में बढ़ रही हिंसा, बलात्कार, चोरी, आत्महत्या आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें