फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों से किया धोखा

विज्ञापन
बिलासपुर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के बाद मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक शनिवार को सदर खंड और शहरी इकाई की बैठक रविंद्र भट्ठा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला के प्रधान जगदीश दिनेश ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में कहा गया कि सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ धोखा किया है। उन्हें बजट में कुछ भी नहीं दिया है जिससे कर्मचारियों व पेंशनर्स में भारी रोष है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत भी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त भी नहीं दी जो जुलाई से देय है जिसकी अधिसूचना आजतक नहीं हुई है।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि 2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक तंगी न हो। बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश नड्डा, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला सचिव चेत राम वर्मा, सदरखंड के प्रधान दौलतराम चौहान, देवेश्वर गौतम, ओपी गर्ग, संत राम कश्यप, जय कृष्ण शर्मा, प्रदीप वर्मा, बाबू राम गौतम, नंद लाल चंदेल, राम लाल चंदेल, वित्त सचिव नंद लाल राही, नानक राम, प्यारे लाल, ओपी मेहता, होशियार सिंह, सोहन लाल ठाकुर, जगन नाथ शर्मा बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में इससे पूर्व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें