फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला वेतन, आईपीएच मजदूरों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
आईपीएच कार्यालय बस्सी के बाहर धरना प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आने वाली चंगर क्षेत्र की मध्यम उठाऊ सिंचाई परियोजना बस्सी में कार्यरत 31 मजदूरों को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिसके चलते मजदूरों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो रहा है। शुक्रवार को मजदूरों ने एटक के बैनर तले आईपीएच कार्यालय बस्सी के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया और विभाग व ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला बिलासपुर एटक के मुख्य सलाहकार भाग सिंह चौधरी ने मजदूरों के शोषण पर कड़ा एतराज जताया है। भाग सिंह चौधरी ने बताया कि उक्त मजदूर 8 जनवरी को आईपीएच बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता से इस संबंध में मिले थे लेकिन फिर भी मजदूरों को अभी तक वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। वेतन की अदायगी न होने से मजदूरों को परिवार की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
भाग सिंह चौधरी ने बताया कि आईपीएच विभाग के ठेकदारों की ओर से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है तो वहीं श्रम नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मजदूर पिछले तीन सालों से ठेकेदार के पास कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका पीएफ नहीं काटा जा रहा है। चौधरी ने चेतावनी दी है कि अगर दस दिन भीतर मजदूरों को पूरे पांच महीने के वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो सभी मजदूर एटक यूनियन के बैनर तले आईपीएच उपमंडल स्वारघाट में धरने व प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें