नागरिक डे-केयर सेंटर डियारा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद चिकित्सक व बुजुर्ग। स्रोत
नागरिक डे-केयर सेंटर डियारा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर डियारा में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
शिविर में 19 बुजुर्गों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी उपस्थित नागरिकों की रक्तचाप और ब्लड शुगर की विस्तृत जांच की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सुबह की सैर और नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी और धूम्रपान और नशों से दूर रहने पर जोर दिया। मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन एवं संस्थापक एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल ने शिविर के सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि ट्रस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे ताकि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर केंद्र के प्रबंधक रवि कुमार, स्टाफ नर्स शैलजा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।