फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

Sat, 02 May 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बातीचीत करती जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान। संवाद 
विज्ञापन
पंचायती राज व निकाय चुनावों में जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी पार्टी
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने चारों ब्लॉक अध्यक्षों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा है कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा। साथ ही आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी ताकत झोंकेगा।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंजना धीमान ने धर्मशाला में सृजन अभियान के तहत आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस शिविर में राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही युवा कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी संगठनों के साथ बैठक आयोजित करेगी, जिसमें विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व अंजना धीमान ने जिला कांग्रेस के चारों ब्लॉक अध्यक्ष मस्त राम वर्मा, कैप्टन चंबेल सिंह चंदेल, विजय कौशल और अमरजीत बगा के साथ बैठक की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को मफलर और टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें