फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार पंचायतों को आपातकालीन राहत किटें बांटीं

विज्ञापन
बिलासपुर में  चार पंचायतों को  आपातकालीन राहत किटें  वितरित करते उपायुक्त राहुल कुमार। स्त्रोत
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

पंचायतें वर्षा, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में हैं शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर जिला प्रशासन बिलासपुर ने लिए चार पंचायतों को आपातकालीन राहत किटें बांटीं। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के बचत भवन में आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार उपस्थित रहे।
राहत किटें ग्राम पंचायत टाली, बरठीं, पट्टा और छड़ोल को वितरित की गईं। इन पंचायतों का चयन वर्षा, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि आपदा की स्थिति में सबसे पहला प्रतिक्रिया स्थानीय समुदाय ही देता है, इसलिए ग्राम स्तर पर तैयारियों को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राहत किटों से पंचायतों की टीमों को आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत किट में प्राथमिक उपचार सामग्री, टॉर्च, बैटरियां, स्ट्रेचर, रस्सियां, सेनेटरी गम बूट, सुरक्षा हेलमेट, मेगाफोन और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इन सामग्रियों का उद्देश्य ग्राम स्तरीय टीमों की तत्परता और बचाव कार्यों की क्षमता बढ़ाना है। इस अवसर पर पंचायतों के प्रधान और सचिव, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने राहत सामग्री के सही उपयोग और रख-रखाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें