फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में तूफान से दो घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने देर रात आपूर्ति की बहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे आए तूफान से करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात के अंधेरे में युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आधी रात में ही बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार बीती रात करीब 7 बजे तूफान से कंदरौर से झंडूता 33 केवी लाइन पर तुंगड़ी के पास पेड़ की टहनियों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरा झंडूता विधानसभा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। भारी तूफान के कारण क्षेत्र के टिकरी, रोहल, विजयपुर, मुकडाना, नारल, तुंगड़ी, गेहड़वीं, सहित अधिकतर स्थानों पर पेड़ों की टहनियों के गिरने से बिजली के तार टूट गए। टिकरी के पास सफेदे के पेड़ की भारी भरकम टहनी गिरने से झंडूता मुख्यालय का मुख्य सड़क मार्ग बंद हो गया। स्थानीय लोगों अजमेर सिंह, राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने उसको हटा कर सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। सहायक अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि कर्मचारियों ने रात करीब दो घंटे युद्ध स्तर पर कार्य करके कंदरौर से झंडूता 33 केवी लाइन पर गिरे पेड़ों की टहनियों को हटाकर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें