फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता 28 नवंबर तक बिल करें जमा, नहीं तो कटेगी बिजली: मदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी(बिलासपुर)। नयना देवी में विद्युत मंडल के सहायक अभियंता मदन लाल चंदेल ने कहा है कि विद्युत उपमंडल कोट के अधीन अनुभाग स्वारघाट, स्वाहण, श्री नयना देवी जी, ग्वाल्थाई, कोट तथा दभट में अधिकतर विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। अब बकाया बिल की अदायगी के लिए विद्युत उपमंडल कोट ने इन उपभोक्ताओं को 28 नवंबर तक बिजली का बिल कोट कार्यालय में जमा करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

मदन चंदेल ने कहा है कि इस अवधि में बिल जमा ना करवाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन बिजली बोर्ड की ओर से बिना किसी सूचना के काट दिया जाएगा तथा इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी का बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है तो उसे दोबारा कनेक्शन करवाने के लिए 250 रुपये की अतिरिक्त फीस जमा करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें