फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान में 81. 29 प्रतिशत वोटिंग

Sun, 03 Jan 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
....घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और तापमान शून्य के करीब। सुबह सवेरे के इस मौसम में मतदान की रफ्तार भले ही बेहद धीमी रही। लेकिन, जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई।
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं के लिए रविवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाभर में कुल 81.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नयनादेवी ब्लॉक में सर्वाधिक 85. 94 प्रतिशत, जबकि घुमारवीं ब्लॉक में सबसे कम 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिलासपुर में दूसरे चरण के मतदान में युवा से लेकर बुजुर्गों और युवाओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। 18 साल के नए वोटरों के साथ ही 112 वर्ष तक की आयु वर्ग के बुजुर्गों ने भी मतदान किया। कोई स्वयं चलकर मतदान पहुंचा तो किसी को कुर्सी पर उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शारीरिक रूप से कमजोर लोगों ने भी मतदान में पूरा जज्बा दिखाया। रविवार को बिलासपुर की कुल 51 पंचायतों में मतदान हुआ। लोगों ने पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच, जिला परिषद और बीडीसी सदस्य के लिए मतदान किया। पंच, उपप्रधान और प्रधान पदों के मतों की गणना पंचायत मुख्यालय में की गई।

इसके परिणाम घोषित करने का सिलसिला भी देर शाम से शुरू हो गया है। जबकि बीडीसी और जिला परिषद के लिए हुए मतदान की मतपेटियां मतगणना केंद्रों तक पहुंचाई जा रही है।

इनकी गणना सात जनवरी को संबंधित मुख्यालयों में की जाएगी। दूसरे चरण के मतदान के तहत 51 प्रधान, इतने ही उपप्रधान चुने गए। जबकि 365 वार्ड पंचों का चयन लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत किया गया। उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान के लिए सुबह से ही लोग लाइनों में खड़े हो गए थे। हालांकि, सुबह लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों में कम रही। लेकिन शाम तीन बजे तक लोगों का भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें