बिलासपुर। भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आठ वार्ड के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। शेष तीन वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और शहरी भाजपा अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर लोगों में जाकर वोट मांगेगी और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर परिषद में भगवां लहराएगा। बिलासपुर सदर विस क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि सदर भाजपा बिलासपुर नगर परिषद के स्थानीय निकाय के चुनावों में नए एवं विजयी उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ेगी। पूर्व नगर परिषद का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है।
इनसेट
वार्ड नंबर-2 से संतोष जोशी, वार्ड नंबर 4 से नीतू मिश्रा, वार्ड नंबर 6 से गोगिंद्र जस्सल, वार्ड नंबर 7 से कमल गौतम, वार्ड नंबर 8 से सोनिया, वार्ड नंबर 9 से शुभांगी शर्मा, वार्ड नंबर 10 से रितेश मेहता, वार्ड नंबर 11 से आशीष ढिल्लों को उम्मीदवार घोषित किया गया है। शेष वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। नगर परिषद बिलासपुर में 11 वार्ड हैं।