बिलासपुर। जिले में बुधवार को चकराना गांव के 12 संक्रमितों समेत 31 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 15 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। वहीं बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2757 पहुंच गया है। वहीं 202 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि निहाल एचआरटीसी कॉलोनी से 48 वर्षीय, स्वारघाट से 27 वर्षीय, एनटीपीसी कोलडैम से 41, 36 वर्षीय, परसुई से 30 वर्षीय, हटवाड़ से 40 वर्षीय, डंगार से 21 वर्षीय, हमबोट से 53 वर्षीय, सौंकर से 38 वर्षीय, कोटला से 16 वर्षीय, चकराना से 16, 38, 64, 49, 70, 45, 26, 47, 24, 17, 23, 28 वर्षीय, पपरोला से 50, 51 वर्षीय, देहरा से 52, 50 वर्षीय, खरोटा से 15, 15, 16 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
वहीं बुधवार को रैपिड एंटीजन से 449 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को लिए गए सैंपलों में से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 224 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।