फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शरीर के कई अंगों में आईं चोटें, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत हारकुकार में बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। हादसे में बुजुर्ग महिला को टांग सहित शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

शिकायत में हारकुकार निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने नए मकान की तरफ से पुराने घर की ओर जा रहा था। साथ ही उसकी माता दुकान से सामान खरीद कर सड़क किनारे से घर की तरफ जा रही थी। तभी कुठेड़ा की ओर से आ रही एक बाइक ने मां को टक्कर मार दी। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें