फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निजी होटल के कमरे में मृत मिला बुजुर्ग

Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के भक्यूंडा पुल के पास स्थित निजी होटल में हुई घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। स्रोत:
विज्ञापन
भराड़ी के भक्यूंडा पुल के पास हुई घटना
विज्ञापन

बुजुर्ग का एम्स बिलासपुर में चल रहा था उपचार
उपचार के लिए होटल में किराये पर लिया था कमरा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भक्यूंडा पुल पर स्थित एक निजी होटल के कमरे में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान ओंकार सिंह (67) निवासी गांव डुगवाड तहसील बड़सर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ओंकार सिंह पिछले कुछ समय से बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार बिलासपुर स्थित एम्स में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनका गांव डुगवाड मुख्य सड़क से काफी दूर है और वहां से अस्पताल तक पहुंचना उनके लिए काफी कठिन हो जाता था। गांव से सड़क तक पैदल रास्ता होने के कारण बुजुर्ग को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी वजह से परिजनों ने सुविधा के लिए उन्हें शिमला-मटौर हाईवे पर भक्यूंडा पुल के नजदीक स्थित एक निजी होटल में कमरा किराये पर लेकर ठहराया हुआ था, ताकि वहां से उन्हें आसानी से एम्स बिलासपुर इलाज के लिए ले जाया जा सके।
विज्ञापन

ओंकार सिंह 4 मार्च से इसी होटल में रह रहे थे और समय-समय पर उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनके परिवार के सदस्य धर्मशाला गए हुए थे और उस समय बुजुर्ग कमरे में अकेले ही थे। शुक्रवार शाम को उन्होंने सामान्य रूप से खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए। शनिवार सुबह होटल का एक कर्मचारी रोज की तरह दूध और अंडा लेकर उनके कमरे में पहुंचा। जब कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि ओंकार सिंह कमरे के अंदर कुर्सी पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। पास में ही उनकी ऑक्सीजन मशीन भी रखी हुई थी। बुजुर्ग की हालत देखकर होटल कर्मचारी घबरा गया और तुरंत इसकी सूचना होटल संचालक को दी।
विज्ञापन

होटल संचालक ने तुरंत भराड़ी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने बुजुर्ग को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रात के समय ओंकार सिंह ऑक्सीजन लेने के लिए उठे होंगे। उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि भक्यूंडा पुल के नजदीक एक निजी होटल के कमरे में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मृतक के परिजनों के बयान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें