फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुलातर में सीढ़ियों से गिरकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम से बाहर निकलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के घुलातर गांव में सीढ़ियों से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक बलदेव दास (72) निवासी निवासी गांव घुलातर के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि इसके पिता बाथरूम से बाहर निकलते समय सीढ़ियों से गिर गए। गिरने के कारण वह बेहोश हो गए। परिजन शीघ्र उन्हें उपचार के लिए सीएचसी डैहर ले गए। सीएचसी डैहर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलदेव पिछले करीब सात वर्ष से न्यूरो (दिमाग की ब्लॉकेज) के मरीज थे। एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घुमारवीं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें