फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर सेवानिवृत सैनिकों के लिए बुजुर्ग संपर्क रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक समाज का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा महत्व दिया गया है।
जेके राईफल 56 एपीओ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक चटर्जी ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि सशस्त्र बलों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर रेजिमेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान के लिए बुजुर्ग संपर्क रैली का आयोजन किया जाएगा। 39 माउंटेन डिवीजन के तत्वावधान में चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हिमाचल प्रदेश के मैदान में यह संपर्क रैली का आयोजन 28 अप्रैल को निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य भारतीय सेना से उन सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों और उनके निकटतम परिजनों तक पहुंचना है जो इन क्षेत्रों से संबंधित हैं। ताकि वर्तमान में उन्हें पेश आ रही समस्याओं की पहचान की जा सके और उनकी दिक्कतों, शिकायतों को कम किया जा सके। रैली के दौरान उन्हें सरकार, रक्षा बलों, नागरिक प्रशासन और अन्य सहायक एजेंसियों द्वारा उनके कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से परिचित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके उत्तराधिकारियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने जिला बिलासपुर के सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों और उनके निकटतम परिजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंच कर रैली का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें