फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें प्रोफेसर राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बिलासपुर अनिल जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पाठशाला के प्रधानाचार्य हंसराज शांडिल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए तीन बातों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि कभी झूठ मत बोलो, बड़ों का कहना मानों तथा जीवन में अच्छी बातों को अपनाओ।
समारोह में मेधावी बच्चों में पारूल, हर्षित, मन्नत, विकास, राहुल, अनिता, अमनदीप, साहिल, रजनीश, चिराग, निधि मेनुका, कोमल, पंकज, अंशिका, पलक, अंजली, प्रियंका, सुमन, निकिता, रेयाज, परिणीता, अंकित, नमन, कशिश, साक्षी, दिव्या, राधिका, कृत्तिका, कुशल, आर्यण, परीक्षा, आकांक्षा, खुशबू, सुमन, गरिमा, वंशिका, निधि, प्रियंका अंजली तरुण अशिश अजय, शाहित, रितेष सहित अन्य मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ‘सोने देया घाघरूआ चल पानिये जो जाणा वे नां’, पानो छोरी का बढ़दी बढ़दी ओ पारलिया धारा’ सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत छत की बीडीसी सदस्य कमला देवी, पंचायत प्रधान उषा ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान नंदलाल रतन, मुकुददम सिंह, राजेश जम्वाल, एसएमसी प्रधान रोजश, सभा छत सचिव हरिपाल शर्मा, हरिन्द्र पठानिया, प्रवीण शर्मा, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, हेमराज, सुरेश, चमन, जगत लाल, तरसेम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें