फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी नेवल विंग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत कैडेट्स ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली को कॉलेज प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सभी कैडेट्स ने हम सबका हो एक ही नारा, स्वच्छ हो भारत हमारा आदि नारे लगाकर लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। इस मौके पर कैडेट्स ने कॉलेज चौक से होते हुए चंपा पार्क तक रैली निकाली जिसमें 42 के करीब कैडेट्स ने भाग लिया। वहीं कैडेट्स ने शहर में साफ-सफाई भी की। उन्होंने लोगों को कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने व पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें