मरहाणा के अर्चित ठाकुर अपने माता पिता के साथ।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की पंचायत मरहाणा के अर्चित ठाकुर ने सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। अर्चित इलाके के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर के परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने 4 साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद सैन्य अधिकारी अकादमी गया से 7 दिसंबर को ईएमई कोर में कमीशन प्राप्त किया।
बताते चलें कि अर्चित ठाकुर को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है क्योंकि उनका पूरा परिवार ही सेना से जुड़ा हुआ है। उनके दादा स्वर्गीय चुन्नी लाल ठाकुर भी ईएमई कोर से सेवानिवृत्त हुए थे तथा पिता वर्तमान में सेना में बतौर कर्नल सेवारत हैं। अर्चित ठाकुर का कहना है कि वह बचपन से ही सेना की तरफ आकर्षित रहे हैं तथा उन्हें सेना में अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि अपने माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।