बिलासपुर। हाल ही में संपन्न हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह 4 का सफल आयोजन गौतम गर्ल कॉलेज हमीरपुर में 15 से 18 अक्तूबर को किया गया जिसमें महाविद्यालय बिलासपुर ने एकांकी में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम प्रबंधक प्रो. रेखा गुप्ता ने बताया इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय बिलासपुर ने तीन प्रतियोगिताओं मूक अभिनय, हास्य नाटिका एवं एकांकी में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि एकांकी में प्रथम और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भी बिलासपुर महाविद्यालय के छात्र रेसभ कृष्णा रहे। इस एकांकी का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया। यह एकांकी सादक हसन मंटो के अफसाने खोल दो का नाट्य रूपांतरण है। महाविद्यालय प्राचार्य राम कृष्ण ने प्रतियोगिता में प्रथम आने पर विजयी छात्रों, टीम प्रबंधक प्रो. रेखा गुप्ता, संजीव कुमार एवं निर्देशक अभिषेक डोगरा को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एकांकी में 9 साल के बाद बिलासपुर महाविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।