फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ई-टैक्सी योजना युवाओं के लिए बनी रोजगार का सहारा

विज्ञापन
शंकर सिंह
विज्ञापन
चालक हर महीने कमा रहे 59 हजार रुपये
विज्ञापन

युवाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ आमदनी हुई पक्की
घुमारवीं के शंकर, भोरंज के रमेश कुमार को मिला स्थायी रोजगार
विभागों में चल रहे वाहन, हर माह 15 से 20 हजार की हो रही बचत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप (ई-टैक्सी) योजना लोगों के लिए बेहतर आजीविका का सहारा बन रही है। बिलासपुर और हमीरपुर के दो चालकों शंकर सिंह (गांव सवारा, घुमारवीं) और रमेश कुमार (लठवाण, भोरंज), को इस योजना से स्थायी रोजगार मिला है। दोनों ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे और सरकारी विभागों में तैनात किए हैं। इससे उन्हें हर महीने लगभग 59 हजार रुपये की आय के साथ 15 से 20 हजार रुपये की बचत भी हो रही है।
शंकर सिंह करीब 20 वर्षों से टैक्सी चला रहे थे। वे 102 एंबुलेंस सेवा में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2023 में योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। 2025 में 15 लाख रुपये का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा। जुलाई 2025 में वाहन को उपायुक्त कार्यालय के सहायक आयुक्त के साथ अटैच कर दिया। शंकर का कहना है कि अब उन्हें हर महीने निश्चित आय मिल रही है और किस्तें आसानी से पूरी हो रही हैं।
विज्ञापन

रमेश कुमार ने दिसंबर 2023 में लोकमित्र केंद्र से आवेदन किया। इस साल उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन लिया और जुलाई 2025 में सरकारी विभाग में अटैच किया गया। रमेश बताते हैं कि पहले उनकी आय अनिश्चित थी, लेकिन अब उन्हें हर महीने कमाई हो रही है।
दोनों लाभार्थियों ने 15 लाख रुपये वाले इलेक्ट्रिक वाहन लिए हैं। इन पर सरकार ने 50 प्रतिशत सब्सिडी दी है। उनका कहना है कि यह योजना युवाओं को न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि पांच वर्षों तक स्थायी रोजगार भी सुनिश्चित करती है। दोनों ने युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
जिले में अब तक 16 लोगों को ई-टैक्सी योजना का लाभ दिया जा चुका है। सरकार ने लाभार्थियों को लगभग 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। सभी वाहनों को विभागों में तैनात किया है।
विज्ञापन

-राजेश मेहता, जिला रोजगार अधिकारी
जिले में सरकारी योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर फायदा मिल सके। लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकें।
राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर

शंकर सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें