भराड़ी के भख्यूंडा में खड़ा था ट्रक, जांच जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भख्यूंडा पुल के पास ट्रक में चालक मृत मिला। चालक की घर घटनास्थल से मात्र 300 मीटर दूर है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
भख्यूंडा गांव का हेमराज (43) सोमवार को ट्रक लेकर घर आया था। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे वह घर से निकल गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसे बुधवार को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने ट्रक को सड़क के किनार खड़ा देखा। उसमें झांककर देखा तो हेमराज अंदर अचेत पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।