फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना विवाद : आज तय की जाएगी अगली महापंचायत की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठक में 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधि और समिति के पदाधिकारी करेंगे निर्णय
विज्ञापन

- योजना के विरोध में बारिश के बीच 40वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन की सीमा पर बन रही पेयजल योजना के विरोध में होने वाली किसान महापंचायत की तारीख सोमवार को तय की जाएगी। 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधि और अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी सोमवार को बैठक कर नई तारीख का निर्णय करेंगे। पहले किसान महापंचायत रविवार को रखी गई थी, लेकिन उसे बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

योजना के विरोध में आंदोलन और क्रमिक अनशन रविवार को 40वें दिन बारिश के बीच भी जारी रहा है। रविवार को आंदोलनकारियों ने पहले बारिश से अस्त वस्त हुए पंडाल को ठीक किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि पानी की सुरक्षा में किसान और ग्रामीण त्रिवेणीघाट में खड्ड किनारे तंबू लगाकर रह रहे हैं। सरकार ने अभी तक किसानों की कोई सुध नहीं ली। सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक वार्ता के लिए नहीं आया। किसान कल्याण सभा के अध्यक्ष अच्छर देव ने कहा कि किसान बारिश, तूफान के बीच आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई फ्रिक नहीं है। क्रमिक अनशन पर बैठ रही महिलाएं और बुजुर्ग तीन दिन से बारिश में भीग रहे हैं। इसी तरह उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वह अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य और प्रकृति को बचाने के लिए डटे हुए हैं। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। किसानों और प्रभावित होने वाली पंचायतों के ग्रामीणों के हक में फैसला कर इस योजना को रद करना चाहिए। रविवार को क्रमिक अनशन पर प्रताप ठाकुर, परस राम, रतन लाल महाजन, जगदीश ठाकुर और कुलदीप ठाकुर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें