-अनिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रामरतन को मुख्य सलाहकार की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन बिलासपुर कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को बिलासपुर में हुए। इसमें बिलासपुर आईटीआई से ज्ञान चंद सांख्यान को अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में बरठीं आईटीआई से अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बरठीं आईटीआई से राजेंद्र कुमार और घुमारवीं आईटीआई से विनोद कुमार को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बरठीं आईटीआई से नरेश कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। श्री नयनादेवी जी आईटीआई से अनूप कुमार और घुमारवीं आईटीआई से मनोज कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। बिलासपुर आईटीआई से मस्त राम को आयोजक सचिव और नितिन कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महिला आईटीआई बिलासपुर से मोनिका भारद्वाज को वित्त सचिव चुना गया। बिलासपुर आईटीआई से रामरतन शर्मा को मुख्य सलाहकार और भराड़ी आईटीआई से सुरजीत सिंह को सलाहकार चुना गया गया। बरठीं आईटीआई से आशीष कुमार को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा बरठीं आईटीआई से ममता रानी, भराड़ी आईटीआई से प्रेमलाल, मनु शर्मा और बिलासपुर आईटीआई से दिनेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। जो भी एसोसिएशन की समस्याएं हैं उनका हल विभाग और सरकार से कराने का पूरा प्रयास करेंगे।