फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुहारवीं पंचायत के बिल्लौर और मतवाना में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से सूखे पड़े नल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की शिकायत, पशुओं के लिए पानी जुटाना बना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव बिल्लौर और मतवाना सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। घरों के नल सूखे पड़े हैं और ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए दूरदराज स्थित बोरवेल से पानी लाना पड़ रहा है। सर्दियों की आहट के बीच पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आया है। इस संबंध में कई बार पेयजल आपूर्ति करने वाले कर्मचारी को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बावजूद उन्हें पानी की नियमित आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ घरेलू कामकाज और पशुओं के लिए पानी जुटाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरवेल से किसी तरह पीने के लिए पानी का इंतजाम हो जाता है, लेकिन अन्य जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चेक डैम बनने के बाद पानी का भंडारण बढ़ा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अशोक शर्मा, देशराज शर्मा, माया देवी, संदीप रतवान, विद्यासागर और सुनील कुमार ने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


पाइप टूटने से बाधित हुई आपूर्ति
जलशक्ति विभाग घुमारवीं के सहायक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं था। अब शिकायत मिलने के बाद मौके पर कर्मचारी भेजा गया। जांच में पेयजल आपूर्ति का पाइप टूटा हुआ पाया गया। पाइप को जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को जल्द सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें