एसटीएफ बिलासपुर ने की कार्रवाई, स्वारघाट थाने में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसटीएफ बिलासपुर की टीम ने शुक्रवार को गरामोड़ में नाकाबंदी के दौरान टैक्सी सवार युवक से 8.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी टैक्सी में यात्री के रूप में भोटा की ओर जा रहा था। पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार एएसआई आशु की निगरानी में एसटीएफ की टीम ने गरामोड़ में नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब नंबर की टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। टैक्सी में सवार हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के सौड़ गांव निवासी 26 वर्षीय निखिल भोगल के बैग की तलाशी ली गई। बैग से 8.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया।