फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई का डॉ. प्रेम को जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
शालिग्राम को सचिव, जितेंद्र को बनाया सह सचिव
विज्ञापन

महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर में हुई पेंशनर की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर के सभागार में हुई।
इसकी अध्यक्षता इकाई की उपाध्यक्ष गीता कौंडल ने की। बैठक की शुरुआत इकाई के सदस्य पंकज दुर्वासा की आकस्मिक मृत्यु पर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मन रखकर की गई। इकाई के सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा ने इकाई, जिला कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। उसके बाद इकाई के साथ नए जुड़े सदस्य शालिग्राम शर्मा, बाबूराम, दुर्गा दास धीमान, चुन्नीलाल और बृजलाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष संतराम कश्यप की मौत के बाद रिक्त हुए स्थान पर सर्वसम्मति से डॉ. प्रेम शर्मा को इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सह सचिव शालिग्राम और जितेंद्र धीमान को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। गीता कौंडल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए अगली बैठक में जुलाई के अंतिम रविवार को झंडा मंदिर परिसर में मिलने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने बिलासपुरी धाम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें