वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स लुहणू में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता संदेश शर्मा की अध्यक्षता में क्याकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन का गठन किया।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर एवं चुनाव अधिकारी जमुना ठाकुर की देखरेख में सर्वसम्मति से डा. जयराम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
जबकि इशान अख्तर को महासचिव नियुक्त बनाया गया। जबकि शेष कार्यकारिणी के चुनाव को प्रधान और महासचिव को अधिकृत किया गया है।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान डा. जयराम शर्मा और महासचिव इशान अख्तर ने कहा कि जिला बिलासपुर कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एसोसिएशन प्रयास करेगी।
क्याकिंग एंड कनोइंग खेल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शीघ्र ही गोविंद सागर झील में किया जाएगा। इस मौके पर बीसी पाणी, प्रकाश चंद, बिंदिया, महेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, बबीता, अंजू राणा और गौरव मेहता सहित अन्य मौजूद थे।