झंडूता के बरठीं में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में चर्चा करते युवा कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत:
-बरठीं में हुई युवक कांग्रेस की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिला युवा कांग्रेस की बैठक झंडूता चुनाव क्षेत्र तहत बरठीं में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला युकां अध्यक्ष पंकज राणा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
जिला युकां अध्यक्ष पंकज राणा ने बताया कि बैठक में 25 मार्च को दिल्ली संसद मार्च को लेकर रणनीति तय करना मुख्य विषय रहा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को होने वाले दिल्ली संसद मार्च के लिए जिले से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई। पंकज राणा ने कहा कि जिले से अधिक संख्या में युवा इस मार्च में भाग लेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रभारी राहुल चौहान, राघव ठाकुर, साक्षी शर्मा, प्रदेश महासचिव गौरव शर्मा, जावेद खान, जिला परिषद शालू राणावत, शिवम शर्मा, विकास अशोक, लवित चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।