राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित हॉकी चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख
-आठ टीमों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में हॉकी चैंपियनशिप का समापन हुआ। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले खेले गए। इस मौके पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत।
फाइनल मुकाबला लाइन सिटी क्लब और रॉयल चैलेंजर्स बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें लाइन सिटी क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी को भी बधाई दी। प्रतियोगिता संयोजक प्रदीप कालिया ने बताया कि विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रविशंकर, मनोज ठाकुर, सुशील पुंडीर सहित अन्य मौजूद रहे।