फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मिड-डे मील कर्मियों के लिए हुई जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता

Sun, 08 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
छत्त स्कूल में आयोजित कुकिंग कंपिटिशन में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। स्रोत: स्कू
विज्ञापन
प्रेक्टिकल ट्रेनिंग से निखरे प्रोफेशनल कौशल, ब्लॉक स्तर के विजेताओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

घुमारवीं-1 की प्रीतिमा प्रथम, नयनादेवी की सपना रहीं दूसरे स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार करने वाले कर्मियों के कौशल को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिला स्तरीय कुकिंग कंप्टीशन एवं प्रेक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल छत्त में किया गया, जिसमें जिले के सभी छह शिक्षा खंडों के ब्लॉक स्तर के विजेता प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में मिड-डे मील कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पर्यटन निगम के बिलासपुर स्थित होटल लेक व्यू के मैनेजर तुलसीराम ठाकुर की अगुवाई में अनुभवी कुकिंग स्टाफ ने मिड-डे मील कर्मियों को प्रोफेशनल ढंग से खाना बनाने, किचन मैनेजमेंट और साफ-सफाई से जुड़ी अहम बारीकियों की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी। इस दौरान पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई, जिसके आधार पर एक डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तर पर सदर शिक्षा खंड से अमिता, घुमारवीं-1 से प्रीतिमा, घुमारवीं-2 से आरती, झंडूता से निशा, नयनादेवी से सपना और स्वारघाट से नीलम विजयी रहीं थी। जिला स्तरीय कुकिंग कंपिटिशन में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और पाक-कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में घुमारवीं-1 की प्रीतिमा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नयनादेवी शिक्षा खंड की सपना दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पर्यटन निगम के अनुभवी स्टाफ ने स्कूलों में होटल इंडस्ट्री की तर्ज पर भोजन तैयार करने की तकनीक साझा कीं। इसमें भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, समय प्रबंधन और किचन मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया गया।
एचआईडीए (हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल आर्ट) की टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की, ताकि मिड-डे मील कर्मियों के कौशल और मेहनत को डाक्यूमेंट्री के रूप में सहेजा जा सके। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक नरेश कुमारी चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील योजना केवल भोजन परोसने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना और सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाना है। उन्होंने मिड-डे मील कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों को अपने-अपने स्कूलों में अपनाएं।
विज्ञापन

इनसेट
ये रहे मौजूद
इस मौके पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रणजीत ठाकुर, आशा शर्मा, सुनीता, मीरा, प्रेमलाल ठाकुर, रोशनलाल, देवेंद्र, मिड-डे मील योजना के प्रभारी अभिषेक शर्मा, रेजु कुमारी, रितुबाला सहित छत्त स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें