फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया नियंत्रण में नहीं, 14 मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डायरिया के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट है। डायरिया नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं वीरवार को बिलासपुर में डायरिया के सिर्फ 14 केस सामने आए हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायरिया से निपटने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमें घर-घर जाकर दस्त रोग से पीड़ित लोगों की जानकारी लेकर दवाइयां निशुल्क वितरित कर रही हैं। लोगों को डायरिया के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार की सामग्री भी वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि डायरिया होते ही लोग घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। जैसे दस्त लगते ही आप घर पर उपलब्ध पेय पदार्थ पिलाना शरू करें। जैसे चावल का पानी, दाल का पानी, नमकीन लस्सी, शिकंजवी और हल्की चाय तथा जीवन रक्षक घोल भी पिलाएं। अगर दस्त ज्यादा हो जाएं तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें