फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा संगम साहित्यिक मंच का गठन, शिवनाथ बने अध्यक्ष

विज्ञापन
डियारा संगम साहित्यिक मंच की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और उभरते कलाकारों को मंच देने का लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर के डियारा सेक्टर में डियारा संगम साहित्यिक मंच का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में शिवनाथ सहगल को मंच का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंच में हुसैन अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता और मदन लाल को उपाध्यक्ष, राकेश मिन्हास को महासचिव, राजेश पुंडीर को सह सचिव, श्याम सुंदर सहगल को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार चौहान को संगठन सचिव और नरेंद्र कुमार को संगठन प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हमीद खान और जीत राम सुमन को मुख्य सलाहकार और अश्वनी सुहील और मदन लाल गुप्ता को सलाहकार बनाया गया। मधुरिमा कश्यप, सुमन लता चड्डा, गायत्री शर्मा, नरेंद्र दत्त शर्मा और अमित सूरी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव राकेश मिन्हास ने बताया कि मंच का उद्देश्य बिलासपुर की प्राचीन एवं गौरवशाली संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना है। इसके साथ ही सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक परंपराओं के संरक्षण, गायन, लेखन, काव्य सृजन और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के अलावा समाज से नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि उभरती साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए डियारा संगम साहित्यिक मंच का विधिवत गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें