फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
धौलरा मंदिर में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु ।
विज्ञापन
जागरण मंडली के कलाकारों ने सुनाए भजन, झांकियों से सजा जागरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर आराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में बीती शाम विशाल भगवती जागरण हुआ, जिसमें सोलन जिला के अर्की से पहुंची जय मां नैणा जागरण मंडली के कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु सुबह तक मां भगवती की भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन

आयोजक भगवती प्रसाद, कविता तथा अन्य श्रद्धालुओं ने रात आठ बजे मां भगवती के भव्य दरबार में मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडली के भजन गायक संजय कौशल, धनपत, प्रीत भट्टी और कर्म चंद ने एक से बढ़कर एक भेंट प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने मैया जग जननी मां भवानी तेरी ज्योत जगाए महारानी, गुरुदेव तुम्हारे चरणों में, सर्वेश्वरी जगदेश्वरी, जय जय बजरंगबली सहित कई भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा पहाड़ी और पंजाबी भेंटों ने भी खूब रंग जमाया। जागरण मंडली द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी, सरस्वती माता, शंकर भगवान, कृष्ण जी और गौरी शंकर की आकर्षक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण को सफल बनाने में नीरज, संजय, कर्मचंद, हेमंत कुमार, धनपत सिंह, नरेंद्र विक्कू, किरण कुमार और बलराम ने सहयोग दिया। वहीं श्री विश्वकर्मा सुंदरकांड मंडली, बलदेव राज रघुवंशी, सुनीता रघुवंशी, विनोद राणा, खुशी सहित अन्य लोगों की भी अहम भूमिका रही। जागरण का समापन मां की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें