बिलासपुर में आयोजित टैलेंट दे दना दन के ऑडिशन में मौजूद बच्चे। स्रोत: अभिभावक
चिट्टे को भगाना है, देश को बचाना है अभियान के तहत आयोजन
कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले पूरे देश में चलाए जा रहे चिट्टे को भगाना है, देश को बचाना है अभियान के तहत टेलेंट दे दन दना दन के ऑडिशन का आयोजन बिलासपुर स्थित हारमोनी ऑफ हिमालयन पब्लिक स्कूल में किया गया। इस दौरान करीब 35 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका अभिषेक कुमार, यश कुमार और एआईएफडी फैशन डिजाइनिंग से रीना ठाकुर ने निभाई। प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों और जजों को प्रभावित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के एमडी नरेंद्र दत्त शर्मा और मैनेजर गायत्री शर्मा के साथ रीना ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर ब्रांड प्रमोटर रिया शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं औ से मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग भर दिया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली पुरी, पूजा शर्मा, उमा शर्मा, डॉ. अनजान, सुमन चड्ढा और निशांत भारद्वाज भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें।