फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव शक्ति मंदिर कोटलु ब्राह्मणा में शुरू हुई देवी भागवत कथा

Fri, 06 Feb 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिव शक्ति मंदिर कोटलु ब्राह्मणा में देवी भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु
विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शिव शक्ति मंदिर कोटलु ब्राह्मणा में शुक्रवार को देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर संतोषी माता मंदिर बरठीं से शिव शक्ति मंदिर कोटलु ब्राह्मणा तक आकर्षक शिव झांकी और कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए चलती रहीं, वहीं शिव झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबाेर रहा। जयकारों और भजनों से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत देवी भागवत कथा का आरंभ किया गया। मदन लाल दुर्वासा ने कथा का रसापान कराया। कथा के दौरान देवी महात्म्य, भक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। प्रथम दिवस की कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति व स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मनोहर लाल, प्रकाश चंद, सुभाष चंद, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, रतन चंद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें