फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दयोथ में 17 लावारिस कुत्तों की गई नसबंदी

Fri, 06 Feb 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दयोथ में कुत्ते की नसबंदी करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
-पशुपालन विभाग ने लगाया निशुल्क एबीसी, रेबीज टीकाकरण शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पशुपालन विभाग, बिलासपुर की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पशु चिकित्सालय दयोथ में निशुल्क एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) एवं रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान क्षेत्र में पाए जाने वाले 17 आवारा कुत्तों का नसबंदीकरण किया गया। इनमें 10 मादा, सात नर कुत्ते शामिल रहे। इसके साथ ही नसबंदी किए गए कुत्तों सहित कुल 30 कुत्तों को रेबीज के विरुद्ध टीकाकरण कर सुरक्षित किया गया। शिविर में एंटी-रेबीज वैक्सीन सहित सभी आवश्यक दवाइयां पशुपालन विभाग बिलासपुर की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकीय प्रक्रिया को पूरी सावधानी और मानकों के अनुसार संपन्न किया गया, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर को सफल बनाने में डॉ. राम स्वरूप, पशु चिकित्साधिकारी, केंद्रीय पशु चिकित्सालय डिस्पेंसरी टेपरा, डॉ. शोभा धीमान पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय दयोथ का विशेष योगदान रहा। इनके साथ अस्पताल स्टाफ में राकेश कुमार , महेंद्र कुमार, उमा देवी, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, कपिल एवं शुभम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल लावारिस कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ोतरी पर रोक लगती है, बल्कि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से आमजन को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें