फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राष्ट्रीय डीएवी कराटे चैंपियनशिप में देवांश ने जीता कांस्य पदक

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय डीएवी कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर के देवांश ने जीता कांस्य पदक। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
-छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता, लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के नवमीं कक्षा के छात्र देवांश बिष्ट ने राष्ट्रीय डीएवी कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता हैं। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान देवांश ने अपने असाधारण कौशल और तकनीक का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। देवांश ने पिछले साल भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना उनकी खेल के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाता है। देवांश मूल रूप से किन्नौर के कल्पा के रहने वाले हैं। उनके पिता बलदेव बिष्ट पीडब्लूडी विभाग में कार्यरत है। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और पिता का निरंतर सहयोग रहा है। देवांश वर्तमान में बिलासपुर में रहकर अपनी पढ़ाई के साथ कराटे का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। अपनी जीत से उत्साहित देवांश ने रूकने का नाम नहीं लिया है। वह पहले से ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराना और अपने जिले व बिलासपुर का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें