फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: त्रिवेणी घाट पर जल आंदोलन की जीत पर होगा देव आभार यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 मार्च को होगा देव दर्शन और विशाल भंडारा
विज्ञापन

- बाड़ू बाड़ा देव के आगमन से सजेगा त्रिवेणी घाट


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर और अर्की की सीमाओं पर हुए त्रिवेणी घाट ग्रामीण जल आंदोलन की सफलता पर क्षेत्र वासियों और प्रभावित पंचायत के जनप्रतिनिधियों की ओर से देव आभार यज्ञ का आयोजन 16 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

यज्ञ में लोक आस्था के प्रतीक और कांगरी धार के आराध्य देव सत श्री बाड़ू बाड़ा जी अपने सैकड़ों देवलुओं सहित पधारेंगे और क्षेत्रवासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अली खड्ड संघर्ष समिति त्रिवेणी घाट के संयोजक एडवोकेट रजनीश शर्मा ने बताया कि त्रिवेणी घाट में अपनी खेती, घराट, जिले की लगभग 35 से 40 पीने का पानी की योजनाओं को बचाने हेतु हुए इस ग्रामीण जन आंदोलन में आसपास और बिलासपुर की सभी प्रभावित पंचायतों के सभी जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों सहित भारी संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया था। सीमेंट फैक्ट्री को ले जाए जा रहे अली खड्ड के पानी को उद्योगपतियों को मुनाफा पहुंचाने और भविष्य में सिंचाई और पीने के पानी की किल्लत होने से बचा लिया था। इस आंदोलन को कुचलने के कई प्रयास किए गए, लेकिन जनता के साथ जब देवता बाड़ू बाड़ा जी ने घटनास्थल त्रिवेणी घाट पर स्वयं पहुंचकर आशीर्वाद दिया था। इसके बाद यह मुद्दा शांत हुआ था और क्षेत्र के लोगों की इसमें जीत हुई थी। संघर्ष समिति के संयोजक पंचायत प्रधान भूपचंद ने बताया कि इसी कड़ी में अब क्षेत्र वासियों द्वारा जनता का और विशेष रूप से देवता का आभार समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गांव-गांव जाकर आंदोलन व सहयोग में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस देव आभार यज्ञ की प्रबंधन और स्वागत समिति में नम्होल पंचायत प्रधान जीवन लता ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। छकोह पंचायत की प्रधान लता चंदेल, धूणी पंजैल पंचायत प्रधान ममता धीमान, घ्याल पंचायत प्रधान शेर सिंह, घ्याल पंचायत उप प्रधान देशराज ठाकुर, सोलधा पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा, साईं खारसी पंचायत प्रधान जागृति शर्मा, जुखाला पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, नोग पंचायत प्रधान संजय कुमार, बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर को विशेष सदस्य नामित किया गया है। व्यवस्था समिति के लिए अध्यक्ष गीता राम नड्डा, सुरेंद्र ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, कमलेश ठाकुर को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें